हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

03 December 2021

उपमुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग से सम्बंधित की यह बड़ी घोषणाएं


उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने शिक्षा विभाग से सम्बंधित की यह बड़ी घोषणाएं
सहारनपुर में गुरुवार को विश्वविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने मंच से प्रदेश में रहीं पूर्व की सरकारों के घेरने में कसर नहीं छोड़ी है।उन्होंने कहा उनकी सरकार ने विश्वविद्यालय का नाम मां शाकंभरी देवी के नाम पर रखा है, लेकिन यदि अखिलेश होते तो वह विश्वविद्यालय का नाम मां शाकंभरी देवी नहीं, बल्कि जिन्ना के नाम पर रखते हैं।



विश्वविद्यालय से जुड़ेंगे 264 महाविद्यालय


उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा विश्वविद्यालय 50.43 एकड़ भूमि पर बन रहा है, इसके लिए पहले चरण में 92 करोड़ रुपये जारी किए गए। उन्होंने कहा कि पहले चरण का कार्य 18 माह में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा है। यानी जून 2023 तक पहला चरण पूरा होगा। विश्वविद्यालय से सहारनपुर मंडल के सहारनपुर जनपद के अलावा मुजफ्फरनगर और शामली के 264 महाविद्यालय जुड़ेंगे।


डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने बड़ी घोषणा की


उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालय में रोजगार परक शिक्षा दी जाएगी, जिसमें फार्मेसी से लेकर, टेक्निकल और कंप्यूटर से जुड़ी शिक्षा शामिल रहेगी। ताकि विद्यार्थी पढ़ाई पूरी करते ही नौकरी के लिए तैयार हो। उन्होंने घोषणा कर बताया कि अनुसूचित जाति के 40 लाख विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति पुन: शुरू कर दी गई है। दावा किया कि योगी सरकार में प्रदेश के 4.5 लाख युवाओं को रोजगार दिया गया। उन्होंने कहा कि योगी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में प्रदेश की अर्थ व्यवस्था 22 लाख करोड़ पर पहुंच गई है, जो पहले 11 लाख करोड़ की थी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more