हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

03 December 2021

बीआरसी परिसर में फेंके हुए मिले हजारों बैग


गाजीपुर : परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालय, सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं के कक्षा एक से आठ के छात्र-छात्राओं के लिए आए हजारों स्कूल बैग हेतिमपुर गांव स्थित बीआरसी परिसर में फेंके हुए मिले। अधिकारी एवं कर्मचारी इन बैगों को निष्प्रयोज्य बता रहे हैं


दस मई 2021 की दोपहर करीब 2:30 बीआरसी के गोदाम में आग लग गई थी। इसमें बच्चों को वितरण करने के लिए रखे सर्व शिक्षा अभियान के बैग जल गए थे। दमकल कर्मियों ने आग पर जल्द काबू पा लिया था जिससे नुकसान कम हुआ था। कागजों में बैग का वितरण कर चुके शिक्षा विभाग ने कोतवाली में आग की घटना में बैग जलने की सूचना दी थी। अब बीआरसी परिसर में बैग फेंके गए मिले। अमर उजाला की टीम जब मौके पर पहुंची तो पता चला कि तमाम बच्चे ढूंढकर अच्छा बैग ले जा चुके हैं। अब भी बड़ी संख्या में ठीक बैग मौजूद हैं जो गरीब बच्चों के काम आ सकते हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इन बैगों का वितरण नहीं किया। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी प्रभाकर यादव ने बताया कि परिसर में फेंके गए स्कूल बैग जले हुए है। निष्प्रयोज्य होने के कारण बैग फेंके गए हैं। जब उनसे फेंके गए कई बैग ठीक मिलने के बात कही गई तो उन्होंने चुप्पी साध ली।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more