हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

03 December 2021

UPTET 2021: रद्द हुए यूपी टीईटी का कब होगा आयोजन और शिक्षक भर्ती पर क्या होगा असर, जानिए यह जरुरी सूचना

 

UPTET 2021: रद्द हुए यूपी टीईटी का कब होगा आयोजन और शिक्षक भर्ती पर क्या होगा असर, जानिए यह जरुरी सूचना 
उत्तर प्रदेश में 28 नवंबर को आयोजित की जाने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) यूपी टीईटी का पेपर लीक हो जाने के बाद इस परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) द्वारा आयोजित की जाने वाली UPTET 2021 यूपी टीईटी में शामिल होने के लिए 21 लाख से भी अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था और इसके रद्द हो जाने के बाद ये अभ्यर्थी काफी मायूस हैं।गौरतलब है कि इस इस शिक्षक पात्रता परीक्षा यूपी टीईटी के लिए अभ्यर्थियों से 7 अक्टूबर से 26 अक्टूबर के बीच आवेदन मांगे गए थे। 


पेपर लीक की वजह से 28 नवंबर को आयोजित होने वाली UPTET यूपी टीईटी के रद्द होने के बाद अभ्यर्थी अब जल्द से जल्द इस परीक्षा के पुनःआयोजन की मांग कर रहे हैं। वहीं,विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक UPBEB इस परीक्षा को एक महीने के भीतर फिर से आयोजित करेगी और परीक्षा की नई तारीख का ऐलान एक सप्ताह के भीतर किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को इस संबंध में जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।



शिक्षक बहाली पर क्या होगा असर, जानिए


UPTET का आयोजन रद्द होने के बाद अभ्यर्थियों को सबसे अधिक इस बात की चिंता सता रही है कि राज्य में होने वाली शिक्षकों की भर्ती पर इसका क्या असर होगा। गौरतलब है कि राज्य में शिक्षकों के पचास हजार से भी अधिक पदों पर भर्ती होने वाली है और यह उम्मीद जताई जा रही थी कि इस बार के UPTETमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को इसमें हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। UPTET 2021 के रद्द होने के बाद यह संभव है कि राज्य में शिक्षकों की बहाली में भी थोड़ा विलंब हो। हालांकि,इस बार संबंध में पूरी जानकारी अब शिक्षक भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही सामने आ पाएंगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more