हफ्ते भर में निपटाएं कर्मियों की पदोन्नति से संबंधित मामले: मुख्य सचिव

लखनऊ: कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बुधवार को मुख्य सचिव आरके तिवारी ने बैठक की। उन्होंने कर्मचारियों की पदोन्नति से संबंधित प्रकरणों को हफ्ते भर में निपटाया जाए। 



कर्मचारियों व सेवानिवृत्त कर्मियों के चिकित्सा प्रतिपूर्ति से संबंधित दावों का भी शीघ्र निस्तारण किया जाए। कर्मचारियों को कैशलेस इलाज की सुविधा देने के लिए जल्द आदेश जारी किया जाएगा। वहीं सुनिश्चित करिया प्रोन्नयन (एसीपी) का लाभ भी जल्द कर्मियों को दिया जाए।