UpdateMarts•Com
Follow Channel

15 December 2021

अंतिम उत्तरकुंजी के लिए न्यायालय जाएंगे छात्र


उप्र लोक सेवा आयोग ने पिछली कई प्रमुख परीक्षाओं की उत्तरकुंजी जारी नहीं की है, जबकि उनका अंतिम चयन परिणाम जारी किया जा चुका है। इनमें पीसीएस, आरओ/एआरओ जैसी प्रमुख परीक्षाएं शामिल हैं। आयोग की 29 अगस्त 2014 को हुई बैठक में निर्णय लिया गया था कि प्रारंभिक परीक्षा के बाद उत्तर पत्रकों की स्कैनिंग की
कार्यवाही समाप्त होने पर चारों सिरीज की उत्तरकुंजी जारी की जाए और विशेषज्ञों की कमेटी से आपत्तियों का निस्तारण कराने के बाद प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम घोषित करते हुए अंतिम उत्तरकुंजी भी जारी कर दी जाए। प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के अध्यक्ष अवनीश पांडेय का कहना है कि आयोग अपने ही नियमों को नहीं मान रहे हैं। कई बार आयोग में ज्ञापन भी दिया गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अवनीश का कहना है कि वह न्यायालय की शरण में जाएंगे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more