हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

15 December 2021

खुशखबरी : यूपी के राज्य कर्मचारियों को योगी सरकार की सौगात, 03% डीए बढ़ाने का आदेश जारी

यूपी सरकार ने चुनाव से पहले प्रदेश के राज्य कर्मचारियों को सौगात दी है। प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता तीन प्रतिशत बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया है।


पहले कर्मचारियों को महंगाई भत्ता 28 प्रतिशत मिलता था जो कि अब 31 प्रतिशत मिलेगा।

उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है. नए साल से पहले ही योगी सरकार ने महंगाई भत्ता बढ़ाने का निर्णय लिया है. राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 28 फीसदी से बढ़ाकर 31 फीसदी किया गया है.

दिसंबर की सैलरी के साथ यह तीन फीसदी भत्ता जुड़ कर मिलेगा. योगी सरकार का यह कदम आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है. बता दें कि जुलाई 2021 से तीन फीसदी बढ़े महंगाई भत्ते और महंगाई राहत का भुगतान सूबे के कर्मचारियों और पेंशनरों को किया जाना है.


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more