हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

15 December 2021

विधानसभा सत्र से पहले योगी सरकार ने आज सुबह 10 बजे बुलाई सर्वदलीय बैठक,कल होगी कैबिनेट बैठक

 

विधानसभा सत्र से पहले योगी सरकार ने आज सुबह 10 बजे बुलाई सर्वदलीय बैठक,कल होगी कैबिनेट बैठक 
विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के लिए सर्वदलीय बैठक बुधवार सुबह दस बजे होगी. पहले यह बैठक मंगलवार को प्रस्तावित थी लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वाराणसी में होने के कारण इसे बुधवार सुबह सत्र से पहले बुलाने का फैसला हुआ। वहीं चालू वित्तीय वर्ष के दूसरे अनुपूरक बजट, अगले वित्तीय वर्ष के अनुपूरक बजट और लेखानुदान को सदन में पेश करने से पहले 16 दिसंबर को सुबह 10 बजे होने वाली कैबिनेट बैठक में उन्हें मंजूरी दी जाएंगी।



इस बैठक में विधान सभा उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल, संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, नेता विरोधी दल राम गोविन्द चौधरी, नेता बहुजन समाज पार्टी उमाशंकर सिंह, श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री, राज्य मंत्री गुलाब देवी और विधान सभा सदस्य फतेह बहादुर सिंह ने भाग लिया. अपना दल (एस) के नेता नील रतन पटेल के स्थान पर हरिराम बैठक में शामिल हुए. कांग्रेस विधान मंडल दल नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’ अपरिहार्य कारणों से बैठक में उपस्थित नहीं हो पाईं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more