UpdateMarts•Com
Follow Channel

15 December 2021

CTET: कल से ऑनलाइन होगी केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा

वाराणसी:  केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) 16 दिसंबर से 13 जनवरी तक होगी। ऑनलाइन माध्यम से दो पाली (सुबह 9.30 से 12 बजे और दोपहर 2.30 से 5 बजे तक) होने वाली परीक्षा में 19 केंद्र बनाए गए हैं। 



सीबीएसई की ओर से कराई जाने वाली परीक्षा में जिले में करीब 90 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। अब जबकि परीक्षा शुरू होने में केवल एक दिन का समय बचा है, ऐसे में सीबीएसई की ओर से वेबसाइट पर परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र अपलोड किया जा चुका है। जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा दिसंबर के बाद होनी है, उनका प्रवेशपत्र बाद में अपलोड होगा। ब्यूरो



Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more