हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

15 December 2021

आदर्श पाठयोजना बनाने वाले शिक्षक पाएंगे पुरस्कार


महराजगंज। आदर्श पाठयोजना तैयार करने के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जिला स्तरीय आदर्श पाठयोजना प्रतियोगिता आयोजित करेगा। इसमें प्रतिभागिता कराते हुए शिक्षक अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। उत्कृष्ट शिक्षकों को जिला स्तर पर पुरस्कृत कर उनका नाम राज्य स्तर पर भेजा जाएगा।



वर्तमान परिवेश में विद्यार्थियों को शिक्षण संबंधी परिणाम की संप्राप्ति एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर विशेष बल दिया जा रहा है। शिक्षकों की ओर से पाठयोजना का निर्माण इस लक्ष्य की प्राप्ति का एक प्रमुख घटक है। मान्यता है कि यदि शिक्षक स्वयं पाठयोजना बनाएंगे तो वे न सिर्फ मनोरंजक होगा, बल्कि उससे प्रेरित होकर अन्य शिक्षक भी इस दिशा में कदम बढ़ाएंगे।इस बार भी पंचम आदर्श पाठयोजना प्रतियोगिता कराई जानी है। 


ऐसे में जिले के प्रतिभाशाली शिक्षकों को एक बार फिर अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलेगा। जिले स्तर पर प्रतियोगिता जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में होगी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य रवींद्र सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता की रूपरेखा बना ली गई है

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more