UpdateMarts•Com
Follow Channel

01 August 2022

विद्यालयों में समय से पहुंचें शिक्षक : उप शिक्षा निदेशक



 सहारनपुर। उप शिक्षा निदेशक बेसिक अशोक कुमार ने कहा कि सभी शिक्षक अपने-अपने विद्यालयों में समय से पहुंचे और शिक्षा का बेहतर माहौल बनाएं। इसमें किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए।




बृहस्पतिवार को उप शिक्षा निदेशक बेसिक अशोक कुमार ने बेरीबाग स्थित बीएसए कार्यालय में मीटिंग की इस दौरान उन्होंने कहा कि जो शिक्षक जिले में बेहतर शिक्षण कार्य कर रहे हैं, उन्हें आदर्श शिक्षक के लिए चयनित किया जाए। जिन विद्यालयों में निरीक्षण के दौरान कमियां मिलती है वहां के शिक्षकों को दंडित करें, ताकि विद्यालय में छात्र-छात्राओं को पढ़ाई बेहतर तरीके से हो सके।
इसके साथ ही उप शिक्षा निदेशक बेसिक ने शिक्षकों की उपस्थिति पर भी जोर दिया। कहा कि शिक्षक समय से विद्यालय में आएंगे तो छात्र-छात्राओं की पढ़ाई करने में कोई परेशानी नहीं होगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more