UpdateMarts•Com
Follow Channel

30 August 2022

चयनित शिक्षकों का स्कूल आवंटन दस सितंबर तक


प्रयागराज। राजकीय स्कूलों में प्रवक्ता भर्ती 2020 में चयनित और सहायक अध्यापक (एलटी ग्रेड) 2018 में प्रतीक्षा सूची के चयनित अभ्यर्थियों का ऑनलाइन स्कूल आवंटन दस सितंबर तक हो जाएगा।
इसके लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग के अफसर लगातार एनआईसी के संपर्क में बने हुए हैं। इस मुद्दे को लेकर प्रतियोगी छात्र मोर्चा के विक्की खान, अनिल उपाध्याय, कृपाशंकर निरंकारी, रमेश कुमार तथा राजेश कुमार ने सोमवार को अपर शिक्षा निदेशक (राजकीय) केके गुप्ता से मुलाकात की।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more