UpdateMarts•Com
Follow Channel

30 August 2022

15 हेडमास्टर और सात बीईओ को नोटिस


बलिया। जिले में एक से 25 अगस्त के बीच मिड-डे मील का संचालन नहीं करने वाले 15 प्रधानाध्यापकों की बीएसए ने नोटिस जारी किया है। इसके अलावा, बांसडीह, चिलकहर, दुबहर, गड़वार, रसड़ा, रेवती और सीयर के खंड शिक्षा अधिकारी से






भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। बीएसए मनिराम सिंह ने जारी पत्र में कहा कि आईवीआरएस प्रणाली की समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि एक से 25 अगस्त के बीच मिड-डे मील योजना के तहत कई शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों में मिड-डे मील का संचालन नहीं किया जा रहा है।



उन्होंने संबंधित विद्यालयों में तत्काल मिड-डे मील शुरू कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही, उन्होंने बच्चों को मिड-डे मील न देने वाले विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी कर अपना स्पष्टीकरण तीन दिन में देने का निर्देश दिया है। इसके अलावा, संबंधित शिक्षा क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) को भी नोटिस जारी कर समय से स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। सं

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more