UpdateMarts•Com
Follow Channel

30 August 2022

प्रधानाचार्यों ने दर्ज कराई शिकायत,जाने वजह


कुलपहाड़ / श्रीनगर। छात्राओं से अभद्रता और छींटाकशी के मामले आने पर दो कॉलेजों के प्रधानाचार्यो ने पुलिस से शिकायत की है। जनतंत्र इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जेपी अनुरागी ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि सतारी गांव से छात्राएं प्रतिदिन ऑटो से कॉलेज आती है। कुछ ऑटो चालक छात्राओं से अभद्रता करते हैं। यदि छात्राएं दूसरे ऑटो से गांव जाती है तो उनके चालकों के साथ मारपीट करते हुए धमकाया जाता है। उन्होंने ऑटो चालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।






श्रीनगर संवाद के अनुसार राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रामदीन सोनी ने बताया कि कॉलेज की छुट्टी होने पर कुछ अराजकतत्व गेट के पास बाइक लेकर खड़े हो जाते हैं। जिससे छात्र छात्राओं को दिक्कत हो रही है। उन्होंने विद्यालय की छुट्टी के समय पुलिस कर्मचारियों की डयूटी लगवाने की मांग की है। (सं

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more