UpdateMarts•Com
Follow Channel

30 August 2022

परिषदीय विद्यालय के निरीक्षण में आधे छात्र नहीं मिली डीएम को, डीएम ने बच्चों से पूछा यह सवाल


 

अयोध्या, संवाददाता। कंपोजिट विद्यालय सहादत गंज (द्वितीय), अमर शहीद दिलीप सिंह कंपोज़िंट विद्यालय तथा प्राथमिक विद्यालय अबुसराय में जब डीएम नितीश कुमार ने अचानक निरीक्षण किया तो बच्चों की संख्या बेहद कम मिली। डीएम ने बच्चों का शैक्षिक स्तर भी परखा।






कंपोजिट विद्यालय सहादतगंज में कक्षा एक से 8 तक पंजीकृत कुल 125 बच्चों के सापेक्ष 53 बच्चे उपस्थित पाए गए। हालांकि शिक्षक पढ़ाते हुए मिले। डीएम ने कहा कि छात्रों की संख्या शत प्रतिशत होनी चाहिए। इस दौरान जिलाधिकारी उन्होंने कक्षा पांच, चार और आठ की छात्राओं से हिंदी, सामाजिक विषय, अंग्रेजी आदि की पुस्तकों के पाठों को पढ़वा कर तथा पहाड़ा व गणित के सवालों को ब्लैक बोर्ड पर लगवा कर उनके शैक्षिक स्तर एवं विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता को परखी। कक्षा 5 की तीन छात्राओं काजल यादव, प्रियंका व समरीन सलमानी के शैक्षिक स्तर से खुश होकर उन्होंने तीनों को ज्योमिट्री बॉक्स, पेंसिल, कटर, आर्ट की कॉपी, पेंसिल/स्केज कलर आदि की किट दी।



उन्होंने बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के दृष्टिगत शिक्षकों की कार्यशाला आयोजित कर उन्हें प्रशिक्षित करने हेतु बीएसए को निर्देशित किया। अमर शहीद दिलीप सिंह कंपोजिट विद्यालय व प्राथमिक विद्यालय अबू सराय में भी उन्होंने बच्चों से सवाल जवाब किया। कहा कि सभी बच्चों को उनके शैक्षिक स्तर की शिक्षा प्रदान करते हुए उन्हें उनकी कक्षा के शैक्षिक स्तर के अनुरूप लाया जाए। बच्चों को खेलकूद के साथ-साथ पाठ्य सहगामी क्रियाएं भी कराई जाए। बीएसए ने बताया कि उक्त सभी विद्यालयों सहित नगर क्षेत्र के अन्य कई विद्यालयों के भवनों के जीर्णोद्धार हेतु प्रस्ताव शासन को भेजे गए है जो टेंडर प्रक्रिया में हैं। शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होगी जिसके उपरांत उक्त विद्यालयों सहित शहरी क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के जीर्णोद्धार का कार्य होगा। इस अवसर पर ट्रेनी आईएएस श्री कृष्ण कुमार सिंह भी थे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more