UpdateMarts•Com
Follow Channel

30 August 2022

शिक्षकों के हितों के लिए लड़ते रहेंगे लड़ाई


सीतापुर शिक्षक स्वाभिमान सम्मान व राष्ट्र निर्माण की बुनियाद है। आरएमपी महाविद्यालय शिक्षक संघ सदैव शिक्षक हित के लिए कृत संकल्पित रहता है। यह बात आरएमपी शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. जयवीर सिंह ने सुआवटा चुनाव 2022 में महाविद्यालय के विजयी प्रत्याशियों के सम्मान समारोह में कही।




महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर रजनीकांत श्रीवास्तव ने विजयी प्रत्याशियों को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत आरएमपी के गौरव को बढ़ाने वाली जीत है। मुझे आशा है की विजयी प्रत्याशी शिक्षक हित और उनके सम्मान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। आटा चुनाव में लुआक्टा की केंद्रीय कार्यकारिणी में चार जिलों के लिए आरक्षित उपाध्यक्ष के पद पर देवव्रत सिंह विजयी हुए। आक्टा को सीतापुर जिला इकाई में जिला अध्यक्ष के पद पर डॉ. सुमित सिंह, संयुक्त मंत्री के पद पर डॉ. जयप्रकाश विजयी हुए। इससे पूर्व हिंदू कन्या महाविद्यालय की डॉ. दीपशिखा सिंह महामंत्री के पद डॉ. नेहा कुमारी उपाध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी हैं।



डॉ. सुमित सिंह ने कहा जिले के शिक्षकों का सम्मान और उनके हितों को आगे बढ़ाते हुए छात्र सशक्तिकरण उनकी प्राथमिकता है। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक संघ इकाई के महामंत्री डॉ. पवन कुमार यादव रसायन विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. यामिनी शुक्ला तथा सभी शिक्षक उपस्थित रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more