UpdateMarts•Com
Follow Channel

30 August 2022

बीआरसी बैठक में कई शिक्षकों ने किया बहिष्कार, बीईओ ने कहा होगी कार्रवाई

 

अजीतमल बीआरसी सभागार में शनिवार को आयोजित बैठक का कई शिक्षकों ने बहिष्कार कर दिया। खंड शिक्षा अधिकारी ने बहिष्कार करने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।



खंड शिक्षा अधिकारी सपना सिंह ने शनिवार दोपहर दो बजे शिक्षकों की बैठक बुलाई गई थी। शिक्षकों ने स्कूल संचालन के साथ ही अचानक से बैठक बुलाने का विरोध किया। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री अरविंद राजपूत ने बताया कि दो बजे तक स्कूल का संचालन होता है ऐसे में बैठक आयोजित करना गलत है।  शिक्षक भूखे प्यासे पहुंचते है, उनके लिए पानी व खाने का इंतजाम भी नहीं होता है। इसी को लेकर कुछ शिक्षकों ने बहिष्कार करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी पर मनमानी के आरोप लगाए। खंड शिक्षा अधिकारी, सपना सिंह ने बताया कि विद्यालय समय के बाद मीटिंग करने का आदेश है, जिसके तहत बैठक बुलाई गई थी जिसमे कुछ प्रधानाध्यापक व शिक्षक बैठक से चले गए थे जो प्रधानाध्यापक मिले उनके साथ बैठक की गई है जो प्रधानाध्यापक बैठक से चले गए उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more