UpdateMarts•Com
Follow Channel

30 August 2022

इंटरव्यू में नहीं पहुंचा कोई अभ्यर्थी, छह पद खाली, फिर से आवेदन मांगे जाने की संस्तुति


उत्तर प्रदेश चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत राजकीय मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर रेडियो डायग्नोसिस के छह पदों पर भर्ती के लिए हुए साक्षात्कार में कोई अभ्यर्थी शामिल नहीं हुआ। सभी पद खाली रह गए। रिक्त पदों को भरने के लिए पुनर्विज्ञापन की संस्तुति की गई है।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर रेडियो डायग्नोसिस के छह पदों पर सीधी भर्ती के लिए 25 अगस्त को साक्षात्कार आयोजित किया गया। असिस्टेंट प्रोफेसर रेडियो डायग्नोसिस के पांच अनारक्षित पदों और अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित एक पद पर भर्ती होनी थी। आयोग के संयुक्त सचिव विनोद कुमार सिंह के अनुसार इंटरव्यू में कोई अभ्यर्थी उपस्थित नहीं हुआ। ऐसे में पदों को नियमानुसार अग्रेनीत करते हुए पुनर्विज्ञापित किए जाने की संस्तुति की गई है।

प्रवक्ता के एक पद का इंटरव्यू स्थगितउत्तर प्रदेश आयुष (यूनानी) विभाग के तहत राजकीय यूनानी मेडिकल कॉलेजों प्रवक्ता इलाज बित तदबीर के एक अनारक्षित पद पर भर्ती के लिए 30 अगस्त को अपराह्न दो बजे से प्रस्तावित इंटरव्यू अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। यह जानकारी उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के संयुक्त सचिव लखन लाल शिवहरे ने दी।


असिस्टेंट प्रोफेसर न्यूरो सर्जरी के पद पर मुकेश चयनितचिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत राजकीय मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर न्यूरो सर्जरी के एक अनारक्षित पद पर हुई सीधी भर्ती में मुकेश शुक्ला को चयनित घोषित किया गया है। इस पद के लिए साक्षात्कार 26 अगस्त को आयोजित किया गया था।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more