UpdateMarts•Com
Follow Channel

30 August 2022

मीटिंग में खण्ड शिक्षा अधिकारी के न मिलने पर एसडीएम नाराज


मऊ उपजिलाधिकारी मनोज कुमार तिवारी की अध्यक्षता में तहसील सभागार में स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी, आपूति, विकास, राजस्व आदि विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक बुलाई थी।


सभी विभागों के अधिकारी एवं प्रतिनिधि बैठक में उपस्थित रहे लेकिन खंड शिक्षा अधिकारी बैठक से अनुपस्थित रहे। मामले को संज्ञान लेते हुए उपजिलाधिकारी मनोज कुमार तिवारी ने शिक्षा विभाग के तरफ से बैठक में मौजूद प्रतिनिधि राधेश्याम पांडेय पर बिफर पड़े तथा आगामी बैठक में खुद उपस्थित होने के साथ ही बैठक से अनुपस्थित होने का कारण स्पष्ट करने का निर्देश दिया। इस दौरान एसडीएम मनोज कुमार तिवारी ने बच्चों को दिए जाने वाले मध्याहन भोजन की गुणवत्ता को बनाए रखने का निर्देश दिया। सीडीपीओ अश्वनी राय ने कहा कि फतहपुर मडाव में कुल 690 कुपोषित बच्चे चिंहित किए गए हैं।


इसके उपरांत उपजिलाधिकारी मनोज कुमार तिवारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर मंडाव के अधीक्षक डॉ.राजीव कुमार पांडेय एवं टीम में शामिल अधिकारियों को कुपोषित बच्चो के परिजनों को जागरूक करते हुए संख्या को कम करने के निर्देश दिए। इस अवसर एडीओ पंचायत सुरेंद्र सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी शामिल रहे। मालूम हो कि मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र द्वारा मध्यान भोजन जांच के लिए ब्लाक स्तरीय टास्क फोर्स के गठन को सक्रिय करने के साथ ही विभिन्न विभागों की जबाबदेही तय की थी। जिस पर उक्त बैठक की गई।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more