UpdateMarts•Com
Follow Channel

30 August 2022

बेसिक के जर्जर स्कूल भवनों का सत्यापन करेगी समिति


महराजगंज। जिले में संचालित 303 परिषदीय विद्यालयों के जर्जर भवनों का समिति के माध्यम से सत्यापन कराया जाएगा। समिति के सदस्य भवन को देखकर उसके मरम्मत व नीलामी योग्य होने की स्थिति की रिपोर्ट देंगे। उनकी रिपोर्ट के आधार पर विद्यालयों की मरम्मत अथवा नीलामी की कार्ययोजना तैयार






करते हुए आवश्यक कदम उठाया जाएगा। जिले के सभी 12 ब्लॉकों में कुल 1695 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों



में से 303 ऐसे विद्यालय हैं, जिनके भवन जर्जर दिख रहे हैं। इनमें से जहां लगभग 200 से अधिक विद्यालय अधिक बेसप्राइज होने के नाते ध्वस्त नहीं कराए जा सके, वहीं कुछ मरम्मत के अभाव में जस के तस बदहाल हैं।




जर्जर भवनों के सत्यापन के लिए जिला प्रशासन की ओर से समिति गठित करते हुए अपनी रिपोर्ट देने को कहा गया है। इस संबंध में बीएसए आशीष कुमार सिंह का कहना है कि जर्जर परिषदीय विद्यालयों के सत्यापन के लिए समिति गठित की गई है। वे 303. विद्यालयों का आकलन कर अपनी रिपोर्ट देगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more