UpdateMarts•Com
Follow Channel

30 August 2022

निपुण, डीबीटी शतप्रतिशत पूर्ण करें प्रधानाध्यापक


मऊ। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार सिंह ने नगर क्षेत्र के प्रधानाध्यापकों की बैठक में शनिवार को नगर संसाधन केंद्र में ली। इस मौके पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. संतोष ए कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानाध्यापक निपुण और डीबीटी लक्ष्य शत प्रतिशत पूर्ण करें।






कहा कि निपुण लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी के प्रयास की आवश्यकता है। अभिभावकों के खातों में डीबीटी डायरेक्ट बेनफेसरी  ट्रांसफर के तहत भेजी जाने वाली 1200 रुपया की धनराशि के लिए सभी प्रधानाध्यापकों से सीट खाते अपडेट्स करा लें।



नगर शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने मानव संपदा को त्रुटियां और खाद्यान्न कंवर्जन को प्रेरणा पोर्टल  पर शत प्रतिशत अपलोड करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य रूप से एमआइएस माहुल, प्रधानाध्यापक शशि देवी, विनीत, रविंद्र गुप्त, कृष्णा आदि शामिल रहे संवाद

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more