UpdateMarts•Com
Follow Channel

30 August 2022

शिक्षकों ने की प्रतिकर अवकाश की मांग


(बहराइच) : प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने सोमवार को उप जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार विपुल कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में निर्वाचन कार्य में लगे बुथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) व पदाभिहित के रूप में कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रतिकर अवकाश दिए जाने की मांग की। बीएलओ कार्य के लिए क्षेत्र में मौजूद होने पर अनुपस्थित न माने जाने की मांग की।


ब्लाक अध्यक्ष धर्मेंद्र अवस्थी ने बताया कि बीएलओ कार्य के लिए शिक्षकों को आवंटित क्षेत्र में घर-घर जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि इस दौरान निरीक्षण होने पर उन्हें अनुपस्थित न माना जाए। अध्यक्ष ने बताया कि सदर व
मिहींपुरवा के उपजिलाधिकारी ने प्रतिकर अवकाश व बीएलओ कार्य के लिए क्षेत्र में मौजूद शिक्षक को अनुपस्थिति न करने का आदेश जारी कर दिया है। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के मंत्री देवेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र ओझा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नैमिष गिरि, सुनील सिंह, शिवकुमार, लक्ष्मीकांत द्विवेदी आदि मैजूद रहे. 

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more