UpdateMarts•Com
Follow Channel

30 August 2022

समय सारणी के अनुसार ही बच्चों को पढ़ाये शिक्षक




समय सारणी के अनुसार ही बच्चों को पढ़ाये शिक्षक


लहरपुर (सीतापुर)। ब्लॉक संसाधन केंद्र में सोमवार को परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय कार्यशाला एवं समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी शाहीन अंसारी ने कहा कि प्रत्येक विद्यालय के सभी शिक्षक साप्ताहिक शिक्षक डायरी का अंकन और विभागीय निर्देशों के अनुसार प्रतिदिन कक्षा शिक्षण समय सारणी के अनुसार कराएं।

खंड शिक्षा अधिकारी ने कायाकल्प योजना के अंतर्गत पंचायत विभाग एवं कंपोजिट ग्रांट द्वारा कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। इसमें एसआरजी के सदस्य करुणेश कुमार मिश्र ने कहा कि निपुण भारत मिशन को सफल बनाने के लिए विद्यालय के सभी घटक को सक्रिय एवं प्रभावी बनाना आवश्यक है। कार्यशाला में एआरपी सुरेश कुमार ने पुस्तकालय, रीडिंग कॉर्नर, विज्ञान किट व गणित किट के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर शिक्षक सेवक राम, अनवर अली, अनुपम राही, अशोक कुमार अवस्थी, मोहम्मद असद, प्रदीप कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more