UpdateMarts•Com
Follow Channel

30 August 2022

बेसिक के शिक्षक भी पड़ेंगे NEP 2020 का ककहरा


 वाराणसी, बेसिक शिक्षा में भी राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 (एनईपी) के क्रियान्वयन की तैयारी है। इसके तहत शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। राज्य हिंदी संस्थान की तरफ से प्रदेश के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो रहा है। अगली कड़ी में वाराणसी के शिक्षकों की बारी है।






राज्य परियोजना निदेशालय के अंतर्गत समग्र शिक्षा की तरफ से राज्य हिंदी संस्थान को हिंदी व्याकरण और साहित्य की अवधारणाओं की समझ विकसित करने के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण की जिम्मेदारी दी गई है। राज्य हिंदी संस्थान की निदेशक डॉ. ऋचा जोशी ने बताया कि फिलहाल उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण शुरू किया जा रहा है। 30 अगस्त से 3 सितबंर तक पहले चरण के प्रशिक्षण में अयोध्या, गोरखपुर और बस्ती मंडलों के लगभग एक हजार शिक्षकों को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा। अगले चरणों में प्रदेश के सभी 18 मंडलों के शिक्षकों को ट्रेनिंग दी जाएगी।



वाराणसी मंडल के शिक्षकों का प्रशिक्षण आने वाले दिनों में ऑफलाइन रखा जाएगा। डॉ. जोशी ने बताया कि नई शिक्षा नीति में सूत्रों को रटने से ज्यादा अवधारणाओं की समझ विकसित करने पर जोर दिया गया है। शिक्षकों को एक्टिविटी आधारित प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि स्कूलों में इनका क्रियान्वयन तेज हो सके। बीएचयू से डॉ. ब्रजभूषण ओझा और डॉ. सत्यप्रकाश पाल, डॉ. उदय प्रकाश बलदेव पीजी कॉलेज के साथ डिग्री कॉलेज और राजकीय स्कूलों के शिक्षक यह ऑनलाइन प्रशिक्षण देंगे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more