UpdateMarts•Com
Follow Channel

30 August 2022

बेसिक शिक्षा विभाग में चल रही निदेशक पद के लिए जोर आजमाइश


लखनऊ। बेसिक शिक्षा निदेशक व राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के निदेशक पद की दावेदारी को लेकर जोर आजमाइश तेज हो गई है। कारण, इस पद पर कार्यरत सर्वेद्र विक्रम बहादुर
सिंह का कार्यकाल 31 अगस्त को पूरा हो रहा है। उन्हें पिछले वर्ष सेवा विस्तार मिला था। ऐसे में अब नए निदेशक की तैनाती होगी या फिर उनका कार्यकाल फिर बढ़ेगा? इसको लेकर तरह-तरह की अटकलें लग रही हैं।


इन दोनों पदों के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के नामों चर्चा में हैं। इनमें बेसिक शिक्षा में अपर निदेशक शुभा सिंह का नाम चल रहा है। वहीं माध्यमिक शिक्षा में तैनात अपर निदेशक महेंद्र देव वरिष्ठ हैं, लेकिन उनके वर्तमान पद को लेकर अड़ंगा लगने की आशंका जताई जा रही है। अन्य में माध्यमिक में ही तैनात अपर निदेशक मंजू शर्मा व अंजना गोयल के नामों की भी चर्चा चल रही है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more