UpdateMarts•Com
Follow Channel

30 August 2022

नियुक्ति के लिए मृतक आश्रित परेशान न होने पाएं: मुख्य सचिव

लखनऊ, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने कहा है कि कई विभागों ने अभी तक की सेवाकाल के दौरान दिवंगत हुए राज्य कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति देने के लिए पूरा ब्यौरा नहीं दिया है। ऐेसे विभाग कार्मिक विभाग को यह ब्यौरा जल्द उपलब्ध करवा दें ताकि आश्रितों के नौकरी के लिए आवेदन को जरूरत के आधार पर संबंधित विभागों को भेजा जा सके। उन्होंने कहा कि नियुक्ति के लिए मृतक आश्रित के परिवार को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more