UpdateMarts•Com
Follow Channel

30 August 2022

शिक्षक संघ की नहीं थम रही रार, डीएम को सौंपा ज्ञापन






शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ को सही गलत को लेकर चल रहे विवाद में सोमवार को फिर से दूसरे प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ऋषिकांत पाण्डेय के नेतृत्व में सैकड़ों पदाधिकारियों, शिक्षकों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि संगठन विवाद को लेकर मामला उच्च न्यायालय में लंबित चल रहा है। उसके बाद भी बीएसए द्वारा असंवैधानिक रूप से संगठन के निर्वाचन व कार्यवाही रोकने संबंधी पत्र निरस्त किए जाने का आदेश दे दिया गया, जोकि न्यायोचित नहीं है। संघ का विवाद न्यायालय में चल रहा है उसमें किसी भी विभाग को हस्तक्षेप करने का कोई अधिकार नहीं है। साथ ही संघ के जिलाध्यक्ष ऋषिकांत पाण्डेय ने आरोप लगाया है कि गलत तरीके से दूसरे शिक्षक संघ ने रजिस्ट्रेशन कराया है जिसकी जांच हो। जब मामला न्यायालय में विचाराधीन है तो उस पर बीएसए द्वारा किए गए आदेश को निरस्त कराया जाए। तत्पश्चात शिक्षक संघ बीएसए सुरेन्द्र सिंह रावत से जाकर उनके कार्यालय में मिला और आदेश निरस्त स्थगित कराए जाने की मांग रखी। जिस पर बीएसए ने पुनः डिप्टी रजिस्ट्रार से वार्ता कर समस्या समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष रत्नाकर दीक्षित, सुनील मौर्या, भूपेंद्र सिंह चौहान, आदि मौजूद रहे।




शिक्षक संघ का एक गुट सोमवार को मिलने के लिए आया था, जिसको लेकर पुनः डिप्टी रजिस्ट्रार से वार्ता की जाएगी। जिसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।



सुरेंद्र सिंह रावत, बीएसए।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more