UpdateMarts•Com
Follow Channel

30 August 2022

बेसिक स्कूलों का निरीक्षण 21 शिक्षक मिले गैरहाजिर, रोका गया वेतन


बांदा। परिषदीय विद्यालयों में पठन-पाठन और उपस्थिति अनुपस्थिति की जांच के लिए बीएसए प्रिंसी मौर्या समेत सभी खंड शिक्षाधिकारियों व जिला समन्वयकों ने जिले के 35 विद्यालयों का निरीक्षण किया। इनमें 21 टीचर गैरहाजिर मिले।

निरीक्षण में प्राथमिक विद्यालय हरिजन पुरवा बिसंडा बंद मिला। यहां मिले सिर्फ एक अध्यापक को छोड़कर प्रधानाध्यापक समेत समस्त स्टाफ का इस माह का वेतन रोक दिया है। उधर, प्राथमिक विद्यालय बरसड़ा खुर्द, महुआ में प्रधानाध्यापक समेत दो अध्यापक व एक शिक्षा मित्र अनुपस्थित पाए गए। इनका भी वेतन और मानदेय रोका गया है। शनिवार को किए गए निरीक्षण में प्रधानाध्यापक उदयन शुक्ला,


सहायक अध्यापक सुरेंद्र सोनी, सहायक अध्यापक फरहा खान, शिक्षा मित्र रामनारायण अनुपस्थित मिले। सभी प्राथमिक विद्यालय बरसड़ा खुर्द, महुआ में तैनात हैं। इनका निरोधित माह का वेतन / मानदेय रोका गया। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय महुआ में व्यवस्थाएं संतोषजनक न पाए जाने 3 पर प्रभारी वार्डेन का निरीक्षित माह का मानदेय रोका है प्राथमिक विद्यालय हरिजन पुरवा बिसंडा बंद पाया गया। दुर्गेश तिवारी सहायक अध्यापक उपस्थित मिले। दुर्गेश को छोड़कर प्राथमिक विद्यालय हरिजन पुरवा के समस्त स्टाफ का निशचित माह का वेतन/मानदेय रोका है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more