UpdateMarts•Com
Follow Channel

30 August 2022

कक्षा नौ व 11 के पंजीयन तिथि बढ़ी, स्कूलों को राहत


माध्यमिक शिक्षा परिषद के कक्षा नौ व 11 छात्रों के पंजीयन तिथि बढ़ाने के फैसले से कॉलेज प्रबंधन को बड़ी राहत मिली है। पहले पंजीयन की समय सीमा 25 निर्धारित रही।


• इसके चलते कई बच्चों का पंजीकरण नहीं हो पाया था। अब 10 सितंबर तक पंजीयन से जुड़ी सभी औपरिकताएं पूरी करनी होगी। इसके बाद कोई भी बच्चे छूटे तो प्रबंधन जवाबदेह होगा। यूपी बोर्ड ने दोनों कक्षाओं का अग्रिम शुल्क 50 रुपये निर्धारति किए हैं। कोषागार में धन जमाकर छात्रों का पंजीकरण 10 सितंबर रात 12 बजे तक बोर्ड के पोर्टल पर कराना अनिवार्य किया गया है। 11 से 15 सितंबर के बीच वेबसाइट पर अपलोड विवरणों
की चेकलिस्ट लेकर कॉलेज प्रबंधन उनके नाम, अभिभावक का नाम, जन्मतिथि, विषयों व फोटो की जांच कर सकेंगे। डीआईओएस ने बताया कि 16 से 30 सितंबर के बीच अपलोड विवरण को संशोधित किया जा सकेगा।

कॉलेज के प्रधानाचार्य की ओर से पंजीकृत अभ्यर्थियों की फोटोयुक्त नामावली व कोषागार में जमा धनराशि की प्रतिलिपि डीआईओएस कार्यालय में जमा करेंगे। बोर्ड की ओर से पंजीकरण तिथि बढ़ा देने से कॉलेज प्रबंधन को बड़ी राहत मिली है। 25 अगस्त तक पूर्व निर्धारित अंतिम तिथि होने से अंतिम क्षणों में नेटवर्क गड़बड़ होने से पंजीयन नहीं हो पाया था। ऐसे विद्यालय की संख्या ज्यादा होने को देखते हुए बोर्ड का फैसला छात्र हित में बेहतर रहा. 

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more