UpdateMarts•Com
Follow Channel

30 August 2022

बिना सूचना के गैरहाजिर मिले शिक्षामित्र के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति

 

मैनपुरी। बीईओ पिरोर सुमित कुमार ने शनिवार को प्राथमिक विद्यालय नगला पना का निरीक्षण किया। निरीक्षण में शिक्षामित्र जितेंद्र 18 अगस्त से बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए।





पूर्व में दो अगस्त को निरीक्षण में भी उक्त शिक्षामित्र अनुपस्थित पाया गया। गहनता से जांच पर पता चला कि शिक्षामित्र पिछले दो महीनों से विद्यालय नहीं आ रहा है और उसके हस्ताक्षर विद्यालय में ही कार्यरत शिक्षामित्र वर्षा द्वारा किए जा रहे हैं।

शिक्षामित्र जितेंद्र कुमार पर आरोप है कि कूटरचित तरीके से मानदेय प्राप्त कर रहा है। उक्त शिक्षामित्र के खिलाफ कड़ी कारवाई की संस्कृत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से की गई है। कहाँ शनिवार को बीईओ ने बीआरसी पर प्रधानाध्यापकों और अभिभावकों के साथ बैठक की। इसमें शासन की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। सं

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more