UpdateMarts•Com
Follow Channel

30 August 2022

एडेड जूनियर हाईस्कूल शिक्षक भर्ती: कल सुनवाई, संशोधित रिजल्ट पर निर्णय नहीं


कल सुनवाई, संशोधित रिजल्ट पर निर्णय नहीं

प्रयागराज, । अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में सहायक अध्यापकों के 1504 और प्रधानाध्यापकों के 390 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा के संशोधित परिणाम का इंतजार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। हाईकोर्ट के आदेश पर शासन ने 12 अप्रैल को एक समिति का गठन करते हुए परीक्षा में फेल अभ्यर्थियों की आपत्तियों की जांच कराई थी।

571 शिकायतों के मिलान में 132 सही पाई गई थी। शासन ने आठ जून को संपूर्ण परिणाम का दोबारा मूल्यांकन कराते हुए संशोधित परीक्षाफल घोषित करने के आदेश दिए थे। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय ने परिणाम में संशोधन का काम पूरा करते हुए पिछले महीने पुराना परिणाम निरस्त करने की अनुमति शासन से मांगी थी।

पिछले साल 15 नवंबर को घोषित परिणाम निरस्त करने के बाद ही संशोधित रिजल्ट जारी हो सकता है। इस बीच अभ्यर्थियों की याचिका पर हाईकोर्ट में 31 अगस्त को सुनवाई होनी है, लेकिन अब तक शासन से पुराना परिणाम निरस्त करने की अनुमति नहीं मिल सकी है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी रोज परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन कोई स्पष्ट जवाब देने की स्थिति में नहीं है।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more