UpdateMarts•Com
Follow Channel

30 August 2022

कार छूने पर प्रधानाध्यापक पर छात्र को पीटने का आरोप


 

सरहरी (गोरखपुर)। गुलरिहा इलाके के एक प्राथमिक विद्यालय में कार छूने पर प्रधानाध्यापक ने छात्र की पिटाई कर दी जानकारी होने पर गांव वालों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाकर मामला शांत कराया।






जानकारी के मुताविक रघुनाथपुर गांव के भगवानपुर टोले में स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनीष सिंह ने अपनी कार गेट के पास खड़ी की थी। गांव का एक बच्चा इसी विद्यालय में



पड़ता है वह स्कूल के गेट पर चढ़कर शरारत करने लगा। डांटने पर नीचे उतरा तो कार छूने लगा।




आरोप है कि इससे नाराज होकर प्रधानाध्यापक ने छात्र को पीट दिया घटना के बाद गांव के लोग विद्यालय पहुंचकर हंगामा करने लगे प्रधानाध्यापक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराया। 



प्रधानाध्यापक मनीष ने बताया कि बच्चे को डांटकर भगा दिया था। पीटने का आरोप गलत है। सं

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more