UpdateMarts•Com
Follow Channel

30 August 2022

हेड मास्टर साहब आठ माह से नहीं आ रहे स्कूल


तालग्राम ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय फिरोजपुर के प्रधानाध्यापक आठ माह से स्कूल नहीं जा रहे हैं, लेकिन वेतन दिया जा रहा है। ऐसे में शिक्षा अधिकारियों से निरीक्षण और कार्रवाई पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।




प्राथमिक विद्यालय फिरोजपुर में प्रधानाध्यापक दीनानाथ, सहायक शिक्षक उपेंद्र कुमार व शिक्षामित्र संजय कुमार की तैनाती है। सहायक अध्यापक उपेंद्र कुमार ने बताया कि प्रधानाध्यापक जनवरी 2022 से विद्यालय के उपस्थिति और पत्र व्यवहार रजिस्टर पर 27 अगस्त तक हस्ताक्षर नहीं है।


प्रधानाध्यापक लगातार गैर हाजिर चल रहे हैं। इसकी कोई सूचना भी नहीं दी है। संकुल शिक्षक अमोलर वीरपाल कुशवाहा का कहना है कि हेड टीचर से फोन पर संपर्क नहीं हो पा रहा है। बेसिक शिक्षा विभाग के एक कर्मचारी की माने तो प्रधानाध्यापक के बैंक खाते में जुलाई का वेतन भी पहुंच गया है। गांव के प्रधान अमर सिंह ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है। प्रधानाध्यापक आठ माह से गैरहाजिर है कोई ध्यान देने वाला नहीं है। वह डीएम से इसको शिकायत करेंगे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more