हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

20 May 2025

महानिदेशक की अनुमति पर छपेगी पांच विषयों की किताब


प्रयागराज,। यूपी बोर्ड की कक्षा नौ से 12 तक की एनसीईआरटी की किताबों के लिए दोबारा टेंडर जारी होने के बावजूद एक ग्रुप के पांच विषयों की किताबों के लिए तीन से कम फर्म ने आवेदन किया है।



नियमानुसार जब तीन या इससे अधिक फर्म टेंडर डालते हैं तो इनमें सबसे कम रेट कोट करने वाली फर्म को अनुमति दी जाती है। पहले टेंडर में इससे कम फर्म के टेंडर डालने पर दोबारा टेंडर निकाला जाता है। यदि तीन से कम फर्म आती हैं तो कम रेट कोट करने वाली फर्म को प्रकाशन की अनुमति दी जाती सकती है पर इसके लिए उच्चाधिकारियों की अनुमति आवश्यक होती है। दोबारा टेंडर में तीन से कम फर्मों ने टेंडर डाले हैं ऐसे में यूपी बोर्ड की ओर से महानिदेशक (डीजी) स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा को पत्र लिखकर अनुमति ली जाएगी। इसके बाद प्रकाशन का जिम्मा दिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार किताबों के लिए अब तीसरी बार टेंडर जारी नहीं होगा। वर्तमान हालात में जुलाई में ही किताबें उपलब्ध हो सकेंगी। पांच ग्रुप में कुल 36 विषयों की कुल 70 किताबों का प्रकाशन होना है। 31 विषयों के लिए मानक के अनुरूप टेंडर मिले हैं। एक ग्रुप के पांच विषयों के लिए ही मानक के अनुरूप टेंडर नहीं हो सका है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more