हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

29 August 2025

छह शिक्षा अधिकारियों को मिली पदोन्नति


लखनऊ। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने छह सहायक शिक्षा निदेशकों को उप शिक्षा निदेशक पद पर पदोन्नति दी है। साथ ही उनको नई तैनाती भी दे दी गई है।



विभाग के संयुक्त सचिव संदीप परमास की ओर से जारी आदेश के अनुसार अजय कुमार सिंह को उप शिक्षा निदेशक सेवा, शिक्षा निदेशालय प्रयागराज, डॉ. अनूप मिश्र को उप शिक्षा निदेशक मिर्जापुर, शिक्षा निदेशालय प्रयागराज, स्टे्रंदर सिंह को उप शिक्षा सचिव प्रशासन शिक्षा निदेशालय प्रयागराज, राम विलास को उप शिक्षा निदेशक सेवा शिक्षा निदेशालय प्रयागराज, श्रीराम को उप शिक्षा निदेशक सेवायोजन शिक्षा निदेशालय प्रयागराज और कुमार शुक्ल को उप शिक्षा निदेशक सेवा शिक्षा निदेशालय प्रयागराज पद पर तैनात किया गया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more