29 November 2026

पदोन्नति की दिशा में कल का दिन महत्वपूर्ण!

📌 पदोन्नति की दिशा में कल का दिन महत्वपूर्ण!

हमारी पदोन्नति याचिका (WRIT-A 9539/2026) पर कल 30 नवंबर को माननीय उच्च न्यायालय में सुनवाई निर्धारित है। न्यायालय में सरकार से पदोन्नति की वर्तमान प्रगति एवं स्थिति पर जानकारी लिए जाने की उम्मीद है। बेंच भी बदल चुकी है।

इसी दिन अपर मुख्य सचिव महोदय की समीक्षा बैठक में भी पदोन्नति की प्रगति पर चर्चा होनी है।

इस पूरी पहल का उद्देश्य एक ही है—प्रदेश के शिक्षकों की लंबित पदोन्नति को न्यायालय के माध्यम से उसके मुकाम तक पहुँचाना।

जो होगा, बेहतर होगा। हमारा प्रयास जारी रहेगा।

✍️ पंकज सिंह एवं अमरेंद्र शाही
🎯 एक संकल्प, एक लक्ष्य—शिक्षकों की पदोन्नति।@all

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more