हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

27 November 2021

स्कूल जा रही परिषदीय शिक्षिका की ट्रक से कुचलकर मौत, पति जख्मी


नियामताबाद। अलीनगर थाना के पचफेड़वा के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर शुक्रवार की सुबह साढ़े आठ बजे ट्रक से कुचलकर बाइक सवार अध्यापिका प्रीति सिंह (38) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
वहीं मृतका के पति विनय सिंह आंशिक रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। शिक्षिका के मौत की खबर सुनते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। अलीनगर थाना के कोरी गांव निवासी विनय सिंह सकलडीहा विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय संघती में अध्यापक हैं। उनकी पत्नी प्रीति सिंह प्राथमिक विद्यालय बसिला में शिक्षिका थी। विनय सिंह सपरिवार वाराणसी में रहते हैं। शुक्रवार की सुबह साढ़े आठ बजे विनय अपनी पत्नी प्रीति सिंह को बाइक से लेकर विद्यालय जा रहे थे। अभी दोनों पचफेड़वा के समीप पुराने जीटी रोड से जैसे ही बाइक राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर पहुंची थी तभी चंदौली की ओर तेज गति से जा रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार प्रीति सिंह सड़क पर गिर गईं और ट्रक के नीचे आईं जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रके चालक मौके से भागने में सफल रहा। वहीं विनय सिंह सड़क पर गिर गए जो आंशिक रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more