हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

27 November 2021

शिक्षक का तबादला होने से पढ़ाई प्रभावित, प्रदर्शन:- सीएम को भेजा पत्र


हजारा। शास्त्रीनगर के उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक का तबादला होने के बाद यहां छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो गई। इस पर अभिभावकों ने नाराजगी जताई। साथ ही मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर शिक्षक की मांग की है ।


पूरनपुर शिक्षा खंड के ग्राम पंचायत शास्त्रीनगर के उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक जोगेन्दर कुमार कार्यरत थे। उनका तबादला हो गया है। आरोप है कि इस विद्यालय में पहले से ही अध्यापक नहीं थे। जहां अध्यापक को पिछले सत्र में तैनात किया गया तो शिक्षण कार्य हो रहा था। पर अब शिक्षण कार्य बाधित हो गया है। विद्यालय के बच्चे और ग्रामीणों ने नाराजगी जाहिर करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व ग्राम प्रधान सुरेश कुमार,पूर्व क्षेत्र पंचायत रामानंद, बीडीसी नंदकिशोर, रामाशंकर, नगेंद्र मौर्या, परमेश चौहान, धनेश चौहान, मुराली, कौलेशरी देवी, विमला देवी, राकेश कुमार, शकील अहमद, निर्मला देवी समेत बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे ।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more