हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

27 November 2021

primary ka master: हेलीकॉप्टर से पिया घर जायेगी शिक्षिका

सदर विकास खंड के बहलोलपुर सराय सागर निवासी प्राइमरी शिक्षक उर्वशी सिंह की शादी यादगार होगी। 26 नवंबर को इंजीनियर पति के साथ सात फेरे लेने के बाद वह 27 नवंबर की सुबह हेलीकॉप्टर से पिया घर (ससुराल) के लिए विदा होंगी। उर्वशी के पिता ने इसके लिए एक निजी कंपनी का हेलीकॉप्टर बुक किया है। जिला प्रशासन ने उर्वशी के घर और ससुराल में हेलीकॉप्टर उतरने की अनुमति भी दे दी है।



उर्वशी सिंह के पिता विनोद कुमार सिंह भी प्राइमरी शिक्षक हैं। उन्होंने उर्वशी की शादी लालगंज के रानीगंज कैथौला अर्जुनपुर निवासी इंजीनियर अमित सिंह के साथ तय की है। इंजीनियर अमित भी अब प्राइमरी शिक्षक बन गए हैं। दोनों परिवार ने इस शादी को यादगार बनाने के लिए दुल्हन की विदाई हेलीकॉप्टर से कराने का निर्णय लिया। इसके लिए एक निजी कंपनी का हेलीकॉप्टर भी बुक कर लिया जो कानपुर एयरपोर्ट से 27 नवंबर की सुबह 9:15 बजे दुल्हन के गांव पहुंचेगा। विनोद कुमार सिंह ने जिला प्रशासन से हेलीकॉप्टर अपने घर के पास और अमित सिंह के गांव में उतरने के लिए अनुमति मांगी थी।

 अपर जिलाधिकारी सुनील कुमार शुक्ला ने फायर ब्रिगेड की रिपोर्ट मिलने के बाद इसकी अनुमति दे दी है। 27 नवंबर की सुबह कानपुर से उड़ान भरने के बाद हेलीकॉप्टर सुबह 9 : 15 बजे बहलोलपुर के पास उतरेगा। यहां से दुल्हन के बैठने के बाद 10:30 बजे उड़ान भरेगा और 15 मिनट बाद रानीगंज कैथौला उसकी ससुराल उतरेगा। अपर जिलाधिकारी सुनील कुमार शुक्ला ने बताया कि विनोद कुमार सिंह ने हेलीकॉप्टर दोनों जगह उतरने की अनुमति मांगी थी। उन्हें इसकी अनुमति दे दी गई है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस को निर्देश दिया गया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more