UpdateMarts•Com
Follow Channel

12 December 2021

वोटर लिस्ट के लिए कुल 70 लाख दावे-आपत्तियां, 50 लाख नये वोटर हेतु आवेदन

अगले साल की शुरूआत में होने जा रहे विधान सभा चुनाव के लिए तैयार हो रही वोटर लिस्ट में नये नाम जोड़ने, मृत, स्थानांतरित, डुप्लीकेट नाम हटाने और नाम, पते, जन्म तिथि आदि में संशोधन के लिए कुल 70 लाख दावे और आपत्तियां आयी हैं।


अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा.ब्रह्मदेव राम तिवारी ने बताया कि इनमें से करीब 50 लाख नये वोटरों ने वोटर लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवाने के लिए फार्म छह पर आवेदन किया है। विदेश में बसे प्रवासी भारतीयों ने अपना नाम दर्ज करवाने के लिए सिर्फ 19 लोगों ने फार्म 6 ए भरा है।

उन्होंने बताया कि 19 लाख लोगों ने फार्म संख्या सात भरा है। इस फार्म के जरिये नाम हटाने, मृत वोटर, कहीं और स्थानांतरित, डुप्लीकेट वोटरों को हटाने के लिए यह फार्म भरा गया है। इसके अलावा दो लाख लोगों ने वोटर लिस्ट में अंकित अपने नाम, पते, जन्म तिथि, पिता या पति का नाम गलत अंकित होने पर उसमें सुधार किये जाने के लिए आवेदन किया है।

एक ही निर्वाचन क्षेत्र में मतदान केन्द्र, पोलिंग बूथ बदलवाने के लिए फार्म संख्या 8 ए पर कुल 38 हजार लोगों ने आवेदन किया है। उन्होंने बताया कि इनके अलावा अभी कुछ जिलों से आंकडों की फीडिंग जारी है इसलिए उपरोक्त ब्यौरे में फेरबदल हो सकता है। वोटर लिस्ट में इन दावों और आपत्तियों का निस्तारण भी किया जा रहा है। यह कार्य पूरा होने के बाद वोटर लिस्ट का फाइनल ड्राफ्ट आगामी पांच जनवरी को प्रकाशित होगा। फिलहाल मौजूदा वोटर लिस्ट में कुल 14 करोड़ 73 लाख वोटर दर्ज हैं। उन्होंने उम्मीद जतायी कि नयी वोटर लिस्ट में महिला-पुरूष अनुपात में भी सुधार होगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more