UpdateMarts•Com
Follow Channel

12 December 2021

शिक्षामित्रों ने की नियुक्ति देने की मांग


टूंडला। प्रशिक्षण विहीन शिक्षामित्रों ने नियुक्ति दिलाए जाने की मांग की है। वर्ष 2007-08-09 में प्रशिक्षण से वंचित शिक्षामित्रों ने प्रशिक्षण कराकर नियुक्ति दिलाने की मांग की है। शिक्षामित्रों की उसायनी में हुई बैठक में मोहनलाल ने कहा कि पात्रता की श्रेणी में होने के बाद भी तमाम
शिक्षामित्रों को प्रशिक्षण से वंचित कर दिया गया। न्याय न मिलने पर शिक्षा प्रेरकों के साथ बेरोजगार शिक्षामित्र संघ मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे। दिनेश, ओमलता, राकेश कुमार, हरिप्रताप, प्रकाशचंद्र, अनिल यादव, कांता देवी मौजूद रहे। 

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more