UpdateMarts•Com
Follow Channel

08 May 2024

10वीं-12वीं के छात्रों को अंकों का सत्यापन करवाने के लिए पांच दिन

 

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं व 12वीं का रिजल्ट जारी होने से पहले अंकों के सत्यापन, उत्तरपुस्तिकाओं की स्कैन फोटो कॉपी प्राप्त करने व उत्तरों के पुनर्मूल्यांकन के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। इन सुविधाओं का वास्तविक शेड्यूल जारी होने पर जारी किया जाएगा। छात्रों को अंकों के सत्यापन करवाने के लिए पांच दिन मिलेंगे। यह सुविधा रिजल्ट जारी होने के चौथे दिन से मिलनी शुरू हो जाएगी और आठवें दिन तक मिलेगी। यह समय सीमा पूरा होने के बाद बोर्ड की ओर से किसी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा। कॉपी को रिजल्ट जारी होने के 19वें दिन से प्राप्त कर सकेंगे। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए उन्हें केवल दो दिन मिलेंगे। इसी तरह से उत्तरों के पुनर्मूल्यांकन की सुविधा रिजल्ट जारी होने के 24वें दिन से मिलनी शुरू हो जाएगी। इस सुविधा का लाभ भी दो दिन के लिए ही मिलेगा। सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि बोर्ड ने इस कार्यक्रम को पहले से इसलिए सूचित किया है जिससे कि अभिभावक और विद्यार्थी इन सुविधाओं का लाभ उठा सकें।




20 मई के बाद जारी होगा परीक्षा परिणाम


मालूम हो कि सीबीएसई ने दसवीं व बारहवीं का रिजल्ट 20 मई के बाद जारी करने की घोषणा की है। बोर्ड ने यह पाया है कि कई छात्र और अभिभावक किसी न किसी बहाने से इन सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद भी सीबीएसई से संपर्क करते हैं। ऐसे में बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि यह सुविधाएं समयबद्ध हैं। इनका लाभ केवल ऑनलाइन ही उठाया जा सकता है। अंतिम तिथि के बाद और ऑफलाइन मोड में कोई भी अनुरोध बोर्ड द्वारा स्वीकार नहीं किया जाएगा। क्योंकि यह महत्वपूर्ण परीक्षा सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन करता है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more