08 May 2024

प्रधानमंत्री के विरुद्ध टिप्पणी पर प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित

 मऊ। चुनाव में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना एक प्रभारी प्रधानाध्यापक को महंगा पड़ा। बीईओ की सिफारिश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने उन्हें निलंबित कर दिया।

दोहरीघाट विकास खंड क्षेत्र के बनाफा स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक बृजेश यादव ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। खंड शिक्षा अधिकारी ने टिप्पणी करने और कई आरोपों के विरुद्ध प्रभारी प्रधानाध्यापक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए बीएसए को लिखा। बीएसए ने निलंबित कर दिया।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more