UpdateMarts•Com
Follow Channel

08 May 2024

इस राज्य में सरकारी स्कूलों में शिक्षकों को मोबाइल लाने पर लगेगी रोक, शिक्षा मंत्री ने बताई ये वजह


जयपुर। राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मोबाइल के उपयोग पर पूरी तरह से रोक रहेगी। प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का कहना है कि स्कूलों में शिक्षक शेयर मार्केट से जुड़े समाचार और न जाने क्या-क्या देखते रहते हैं। शिक्षक मोबाइल में उलझे रहते हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई का नुकसान होता है।


उन्होंने कहा कि मोबाइल एक बीमारी जैसा है। दिलावर ने जयपुर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि अब सरकारी स्कूलों में शिक्षकों को मोबाइल लेकर आने कीअनुमति नहीं दी जाएगी, यदि कोई शिक्षक गलती से अपना मोबाइल स्कूल लेकर आता है तो उसको प्रधानाध्यापक के पास जमा करवाना होगा। केवल प्रधानाध्यापक को ही मोबाइल लाने की अनुमति दी जाएगी।


आपात स्थिति में प्रधानाध्यापक के पास फोन आएगा, वह शिक्षक को सूचना देगा। स्कूल में शिक्षकों द्वारा मोबाइल का उपयोग करने से बच्चों की पढ़ाई का नुकसान होता है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को बच्चों को पढ़ाने से पहले संबंधित विषय के बारे में खुद पढ़कर आना चाहिए।



उन्होंने कहा कि शिक्षक अब स्कूल समय में पूजा और नमाज के नाम पर बाहर नहीं जा सकेंगे। पूजा और नमाज के नाम पर स्कूल छोड़ने की अनुमति नहीं होगी। किसी शिक्षक को स्कूल समय में पूजा या नमाज पढ़नी है तो अवकाश लेना होगा। उल्लेखनीय है कि दिलावर पहले भी कह चुके हैं कि स्कूलों में नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more