UpdateMarts•Com
Follow Channel

08 May 2024

स्टाफ रुम बना अखाड़ा, एक दूसरे को पीटते रहे शिक्षक

 

खागा : नगर के जनहितकारी इंटर कालेज में बीते दिनों एमडीएम में घपलेबाजी के विवाद में शुक्रवार को शिक्षकों के बीच हुई मारपीट का मामला, एससी एसटी आयोग व अफसरों के समक्ष पहुंच गया। मारपीट का वीडियो वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो रहा है।



नगर के उक्त कालेज में आपसी गुटबाजी के चलते अरुण कुमार पटेल, सुनील यादव व संदीप कुमार के बीच हुई मारपीट के पीछे अब एमडीएम में हुई घपलेबाजी को कारण बताया जा रहा है। मध्याह्न भाेजन का कामकाज देख रहे सुनील यादव ने आरोप लगाया कि बताया कि बीते 12 अप्रैल से वह जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इससे पहले जिन शिक्षकों के पास जिम्मेदारी थी, उन्होंने मध्याह्न भोजन में घपलेबाजी की है।



प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह ने बताया कि आपसी गुटबाजी का विवाद है। एमडीएम में घपलेबाजी का मामला निराधार है। उधर इंस्पेक्टर तेज बहादुर सिंह ने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा एक जांच कमेटी गठित की गई है। रिपोर्ट रिपोर्ट आने का इंतजार है।


संदीप बोले, जातिसूचक शब्द कहे

शिक्षक संदीप कुमार ने बताया कि शिक्षक अरुण कुमार पटेल स्टाफ रूम में आकर उन्हें अपशब्द कहने लगे। पास में खड़े शिक्षकों ने भी इसका विरोध किया। जातिसूचक शब्दों से गाली-गलौज की। प्रसारित वीडियो में शिक्षक सुनील यादव द्वारा संदीप कुमार को पीछे से मारते हुए दिख रहे हैं।


आयोग में दर्ज हुई शिकायत

जिला अनुश्रवण व निगरानी समिति एससीएसटी डा. हेमेंद्र वर्मा ने बताया कि पीड़ित शिक्षक संदीप कुमार द्वारा राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग में शिकायत दर्ज कराई गई है। उच्चाधिकारियों को विभिन्न माध्यम से घटना की जानकारी दी जा चुकी है।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more