UpdateMarts•Com
Follow Channel

08 May 2024

स्कूल टॉपर से तीन नंबर कम आने पर छात्रा ने जान दी

 (फतेहपुर)। यूपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में स्कूल टॉपर से तीन अंक कम आने से अवसाद में चल रही छात्रा ने सोमवार रात फंदा लगाकर जान दे दी। छात्रा ने परीक्षा में 600 में 572 अंक अर्जित किए थे, जबकि टॉपर के 575 अंक थे। परिजनों ने मंगलवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया।


थाना क्षेत्र के ग्राम पांडेयपुर निवासी योगेंद्र सिंह की पुत्री साक्षी देवी (16) फिरोजपुर स्थित कृष्णा इंटर कॉलेज में 10वीं की छात्रा थी। बोर्ड परीक्षा में साक्षी ने 95.3 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। 95.8 प्रतिशत अंक स्कूल के टॉपर के आए थे। अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होने पर विद्यालय में साक्षी को सम्मानित किया गया था। परिजनों ने बताया कि साक्षी अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं थी और गुमसुम रहने लगी थी। संवाद




छोटी बहन साइकिल लेकर गई तो इंटर की छात्रा ने की खुदकुशी


दुद्धी (सोनभद्र)। मना करने के बाद छोटी बहन को साइकिल लेकर स्कूल जाना इंटर की छात्रा को इतना नागवार लगा कि उसने जान दे दी। घर के अंदर बड़ेर से साड़ी का फंदा लगाकर झूल गई। घटना दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के टेढ़ा गांव की है। छात्रा के इस कदम से परिजन सदमे में हैं। टेढ़ा गांव निवासी शिवपूजन यादव की बेटी मोनाली (17) राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दुद्धी में इंटर में पढ़ती थी। उसकी छोटी बहन मुस्कान दसवीं की छात्रा है। दोनों रोज एक ही साइकिल से स्कूल जाती थी। बताते हैं कि मंगलवार सुबह किसी बात पर दोनों बहनों में कहासुनी हो गई। इसके बाद बड़ी बहन ने स्कूल जाने से इन्कार कर दिया था।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more