UpdateMarts•Com
Follow Channel

05 April 2022

स्कूलों को अपडेट करने की जिम्मेदारी बीएसए की


स्कूलों को अपडेट करने की जिम्मेदारी बीएसए कीविद्यार्थी, प्रधानाध्यापक और प्रधान हुए पुरस्कृत

मैनपुरी। स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ के मौके पर नगर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवी रोड पर पिछले शैक्षिक वर्ष में अधिक अंक पाने वाले एक-एक छात्र-छात्रा, अधिक नामांकन कराने वाले एक-एक प्रधानाध्यापक, ऑपरेशन कायाकल्प योजना में बेहतर काम करने वाले विद्यालयों में सुविधाएं उपलब्ध कराने पर एक-एक प्रधान को प्रशस्ति पत्र, शील्ड प्रदान की गई। इस मौके पर जिला स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि सहित आदि मौजूद रहे।


मैनपुरी। स्कूल चलो अभियान का सोमवार से शुभारंभ हो गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल संवाद के जरिए जनप्रतिनिधियों से एक-एक स्कूल गोद लेने का आवाह्न किया। अधिकारियों से भी एक-एक स्कूल गोद लेकर समग्र विकास करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बीएसए की जिम्मेदारी है कि वे स्कूलों को अपडेट करें। कहा कि 2017 से पहले परिषदीय स्कूल बदहाल थे लेकिन विभाग ने मेहनत की और अब स्कूलों को सम्मान मिलने लगा है।

सीएम का संवाद सभी परिषदीय स्कूलों में अभिभावकों और बच्चों ने सुना। सीएम ने संवाद के दौरान कहा कि कोई भी बच्चा स्कूल जाने से वंचित नहीं रहेगा। अभिभावक इसमें सहयोग करें। जिपं अध्यक्ष अर्चना भदौरिया ने भी छह से 14 वर्ष तक के सभी बच्चों का पंजीकरण करने की अपील की। प्रधान, सभासद से अभियान में सहयोग को कहा। जानकारी दी गई कि किताबें, बैग, जूते-मोजे, दो जोड़ी ड्रेस सरकार की ओर से बच्चों को निशुल्क दी जा रही है। सप्ताह में दो दिन बच्चों को फल, एक दिन दूध की व्यवस्था मिड-डे-मील में हो रही है। कार्यक्रम में डीएम अविनाश कृष्ण सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान, सीडीओ विनोद कुमार आदि रहे।

विद्यार्थी, प्रधानाध्यापक और प्रधान हुए पुरस्कृत

मैनपुरी। स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ के मौके पर नगर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवी रोड पर पिछले शैक्षिक वर्ष में अधिक अंक पाने वाले एक-एक छात्र-छात्रा, अधिक नामांकन कराने वाले एक-एक प्रधानाध्यापक, ऑपरेशन कायाकल्प योजना में बेहतर काम करने वाले विद्यालयों में सुविधाएं उपलब्ध कराने पर एक-एक प्रधान को प्रशस्ति पत्र, शील्ड प्रदान की गई। इस मौके पर जिला स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि सहित आदि मौजूद रहे


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more