UpdateMarts•Com
Follow Channel

05 April 2022

सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक के घर में दिनदहाड़े चोरी

 

सरसावा चोरों ने शनिवार को दिनदहाड़े सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक के मकान को खिड़की तोड़कर नकदी समेत कई लाख रुपये की कीमत के जेवरात चोरी कर लिए।



कस्बे की अति व्यस्त पॉश कॉलोनी वर्धमान में पूर्व प्रधानाध्यापक समय सिंह चौधरी के पुत्र अनिल चौधरी ने बताया कि वे सुबह करीब नौ बजे परिवार के साथ गांव असदपुर गए थे। दोपहर में करीब साढ़े 12 बजे वापस लौटे तो ड्राइंग रूम की खिड़की दूरवाजा व लोहे की ग्रिल टूटी हुई व थी बेडरूम में रखी अलमारी के

लॉकर के लॉक भी टूटे हुए हैं। सोने की चेन, कड़े, सोने की छह अंगूठी, चांदी की पाजेब व चांदी के अन्य जेवरात और एक लाख रुपये की नकदी गायब है।

उन्होंने पड़ोसियों को बुलाया और पुलिस को भी जानकारी की। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास छानबीन कर चोरी के खुलासे का आश्वासन दिया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more