UpdateMarts•Com
Follow Channel

05 April 2022

आज 6:30 बजे मुख्यमंत्री के साथ मंत्रियों की होगी बैठक, 100 दिन का पूछेंगे मंत्रियों से प्लान


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ अपने नवगठित मंत्रिमंडल के सहयोगी मंत्रियों से मंगलवार को अगले 100 दिन में किये जाने वाले विभागीय कामों की कार्ययोजना रिपोर्ट लेंगे।

मुख्यमंत्री कार्यालय के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि योगी आज देर शाम मंत्रियों के साथ विभागीय कामों की समीक्षा बैठक करेंगे। इसमें सभी मंत्रियों से अगले 100 दिन के काम का प्लान मांगा जायेगा। मुख्यमंत्री योगी अब मंत्रियों द्वारा दी गयी विभागवार कार्ययोजना का प्रस्तुतीकरण देख उसकी समीक्षा करेंगे। सूत्रों के अनुसार इस कड़ी में मुख्यमंत्री ने मंगलवार को शाम 6.30 बजे लोकभवन मे समीक्षा बैठक बुलाई है। गौरतलब है कि 25 मार्च को मुख्यमंत्री योगी ने मंत्रिमंडल के सहयोगी मंत्रियों के साथ शपथ ग्रहण कर राज्य में भाजपा सरकार के दूसरे कार्यकाल का आगाज किया था।

मंत्रियों को विभागों का बंटवारा किये जाने के साथ ही योगी ने सभी मंत्रियों से उनके संबद्ध विभागों के अगले 100 दिन के कामों की कार्ययोजना रिपोर्ट देने को कह दिया था।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more