03 September 2026

केजीबीवी की सूरत संवारने को मिले 101 करोड़


लखनऊ। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) की सूरत संवारने को 101 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। अतिरिक्त डारमेट्री बनेगी व भवन की मरम्मत का कार्य किया जाएगा। छह तरह के निर्माण कार्य किए जाएंगे। आवास विकास को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। महानिदेशक, स्कूल शिक्षा मोनिका रानी की ओर से सभी जिलों के बीएसए को निर्देश दिए गए हैं कि वह गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूरा कराएं।