03 September 2026

अनुपस्थित मिली शिक्षिका बर्खास्त

 अनुपस्थित मिली शिक्षिका बर्खास्त



लखीमपुर। सीडीओ के बेहजम कस्तूरबा स्कूल के औचक निरीक्षण में लम्बे समय से अनुपस्थित शिक्षिका को नोटिस जारी की गई। इसके बाद शिक्षिका की सेवा समाप्त कर दी गई है। इस कार्रवाई से कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की शिक्षिकाओं में हड़कम्प मचा है। सीडीओ अभिषेक कुमार ने 20 अगस्त की रात में अचानक बेहजम ब्लाक के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। सीडीओ ने यहां छात्राओं के रहन-सहन, भोजन व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाएं देखीं। छात्राओं से फीडबैक लिया। निरीक्षण के दौरान सीडीओ को पता चला कि संविदा पर तैनात शिक्षिका रंजना तिवारी मई 2026 से स्कूल नहीं आई है।